By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश एजेंडा > India Inflation Crisis : महंगाई का ओवरडोज, जनता पर बढ़ रहा बोझ,खाड़ी देशों में तनाव, भारत में महंगाई की मार
स्वदेश एजेंडा

India Inflation Crisis : महंगाई का ओवरडोज, जनता पर बढ़ रहा बोझ,खाड़ी देशों में तनाव, भारत में महंगाई की मार

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 7, 2026 8:29 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
6 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

India Inflation Crisis : गैस, पेट्रोल-डीजल महंगा, महंगाई का डबल अटैक,खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट

India Inflation Crisis : मिडिल ईस्ट का तनाव केवल तेल बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर आम आदमी की रसोई, परिवहन खर्च और घरेलू बजट तक पहुंच चुका है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें महंगाई को नई रफ्तार दे रही हैं और जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते पेट्रोल-डीजल रसोई गैस महंगे हुए हैं, जिससे परिवहन लागत बढ़ रही है। और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी ऊपर जा रहे हैं। हाल के सप्ताहों में तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कई बार बढ़ोतरी की है। तो वहीं कमर्शियल व रसोई गैस के बढ़े दामों ने भी आम लोगों की जेब पर सीधा डाका डाला है। दूसरी ओर महंगाई के डबल अटैक से GST व्यवस्था में छूट के दायरे के सीमित होने के बाद भी सस्ते दिनों की उम्मीद दूर होती नजर आ रही है। सरकार की निगरानी सूची में शामिल 54 वस्तुओं में से 41 अब सिंतबर 2025 को हुई जीएसटी कटौती से पहले की कीमतों से भी ज्यादा महंगी हो चुकी हैं। इन दैनिक उपयोगी वस्तुओं के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं। अब बढ़ती महंगाई और टैक्स के बोझ ने आम आदमी की आर्थिक चुनौतियां बढ़ा दी हैं। ऐसे में घरेलू बजट संभालना पहले की तुलना में ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। अमेरिका-ईरान जंग का असर, क्रूड में उछाल से बढ़ी महंगाई की मार, तेल संकट से बढ़ी टेंशन, पेट्रोल-डीजल महंगा तो रसोई का बजट बिगड़ा, क्रूड की आग में झुलसी जेब और ईंधन महंगा होने से बढ़ीं रोजमर्रा की कीमतें, इसी विषय पर चर्चा करेंगे…लेकिन पहले देखिये ये रिपोर्ट।।।।

India Inflation Crisis : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर दुनिया के साथ साथ, भारत में भी आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे भारत समेत कई देशों में ईंधन महंगा हुआ है। दरअसल भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयातित तेल से पूरा करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल महंगा होने का सीधा असर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर पड़ा है। बीते दो से तीन महीनों में ईंधन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे परिवहन लागत बढ़ी और इसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर पड़ा । ऐसे में देश में खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के साथ ही सब्जियों, दालों, खाद्य तेल, मसालों और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च में लगातार इजाफा हो रहा है। एक ओर आमदनी की रफ्तार सीमित है, तो दूसरी ओर खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

India Inflation Crisis : अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती और ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों की वजह से आयात भी महंगा हो गया है जिससे रोजमर्रा की खाद्य सामग्री के दामों में इजाफा हुआ है। हालांकि महंगाई की मार से राहत दिलाने के लिए सरकार सप्लाई बढ़ाने, जमाखोरों पर शिकंजा कसने और गरीबों को सब्सिडी का सहारा देने जैसे कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है। खासतौर पर खाद्य वस्तुओं, ईंधन और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों को काबू में रखने पर सरकार का फोकस है। सरकार के बयान में कहा गया कि भारत उन कुछ देशों में से एक रहा, जिसने अमेरिका-ईरान की बाच युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद भी इस जरूरी समुद्री रूट से अपने एनर्जी कार्गो की आवाजाही जारी रखी और देश में किसी भी पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कमी को कंट्रोल रखा है। लेकिन विपक्षी दल महंगाई के मुद्दे पर सरकार को नाकाम बता रहे हैं।

India Inflation Crisis : बहरहाल अब सियासत जो भी हो लेकिन ईंधन की कीमतों में लगी इस आग का सीधा असर आम नागरिकों की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। खाड़ी देशों में तनाव भारत के लिए केवल विदेश नीति का मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों की जेब से जुड़ा आर्थिक सवाल भी बना है। ऐसे में यदि तनाव लंबा खिंचता है और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आता है, तो पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, खाद्य वस्तुओं और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। हालांकि भारत के रणनीतिक तेल भंडार और वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत ऐसे झटकों के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में स्थिरता लाना सरकार के लिये बड़ी चुनौती बना हुआ है।

READ MORE : MP Government Job Rules : दो से ज्यादा बच्चों पर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी ,एमपी में नया नियम हो रहा तैयार

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?