Women Druglord Arrested : रायपुर में अंतर्राज्जीय महिला तस्कर गिरफ्तार गोरखपुर की ‘पूजा’ ओडिशा से यूपी ले जा रही थी 16 किलो गांजा, बस स्टैंड पर धरायी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Women Druglord Arrested : “नशामुक्त रायपुर” अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Women Druglord Arrested : राजधानी रायपुर को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ चल रहे रायपुर पुलिस के विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। टिकरापारा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अंतर्राज्जीय महिला गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 16 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।

Women Druglord Arrested

Women Druglord Arrested : रावणभाठा मैदान के पास ग्राहक की तलाश में थी महिला

टिकरापारा थाना पुलिस को मुखबिर से एक पुख्ता सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड के पास रावणभाठा मैदान में एक महिला संदिग्ध हालत में मौजूद है। वह अपने पास रखे बैग में अवैध मादक पदार्थ लेकर उसे बेचने के लिए किसी ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत एक्टिव हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

Women Druglord Arrested : महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में तलाशी, 8 लाख से अधिक का गांजा जब्त

संदेह के आधार पर टीम ने महिला को हिरासत में लिया। चूंकि आरोपी महिला थी, इसलिए महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में उसके बैग और सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 16 किलो 434 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार और मौजूदा दरों के मुताबिक जब्त किए गए इस गांजे की कुल कीमत करीब 8 लाख 21 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

Women Druglord Arrested : ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी खेप, आरोपी जेल भेजी गई

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम पूजा देवी सोनकर बताया, जो मूल रूप से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। महिला ने कबूल किया कि वह ओडिशा से गांजे की यह बड़ी खेप लेकर आई थी और इसे वाया रायपुर होते हुए उत्तर प्रदेश में खपाने की फिराक में थी।

कानूनी कार्रवाई : पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि नशे के इस अवैध काले कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ उनकी यह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय