जम्मू कश्मीर: उमर अबदुल्लाह ने की पीएम मोदी की तारीफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kashmir: Omar Abdullah praised PM Modi

धारा 370 के हटने के बाद लगातार जम्मु कश्मीर में विकास हो रहा है। प्रदेश में रोज़गार के अवसर बढ़ाने पर सरकार का फोकस है। जिस कड़ी में लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सोनमर्ग को जेड मोड़ टनल की सौगात दी। श्रीनगर-कारगिल-लेह राजमार्ग पर जिला गांदरबल में समुद्रतल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर 6.5 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डॉ जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में खास बात यह रही कि, हमेशा सियासी बयानबाज़ी से निशाना साधने वाले उमर अबदुल्ला ने पीएम मोदी की तारीख की।

सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ की

सुरंग के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में चुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आपने निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से चुनाव कराए।

उन्होंने कहा कि लोग सवाल करते हैं कि जम्मू कश्मीर को रियासत का दर्जा कब मिलेगा तो मैं जवाब देता हूं कि मुझे पूरा यकीन है कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस के मौके पर जो यहां राज्य का दर्जा देने का वादा किया है, पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में गगनगीर हमले में बलिदानी हुए लोगों को भी याद किया।

टेरेरिज्म के लिए नहीं बल्कि टूरिज्म के लिए हो रही चर्चा: एलजी सिन्हा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने निराशा के दलदल से निकाल, विकास की पथ पर ले जाने, किताबों में जिस जन्नत की बात होती है, कश्मीर को उस वास्तविक जन्नत बनाने का काम किया है।

आज जम्मू कश्मीर की चर्चा टेरेरिज्म के लिए नहीं बल्कि टूरिज्म के लिए हो रही है। आपने जम्मू कश्मीर को वैभव के शिखर पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष तीन बार जम्मू कश्मीर का दौरा कर 41 हजार करेाड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया था।

नितिन गडकरी ने कही ये बात

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश सुखी बने,विकसित भारत बने, यह मिशन प्रधानमंत्री ने हमारे सामने रखा है। अगर भारत को विकसित बनाना है तो हमें अपने बुनियादी ढांचे को विकसित बनाना है। इसलिए प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के साथ जम्मू कश्मीर को भी सुखी और समृद्ध बनाने का संकल्प कर, जम्मू कश्मीर में बुनियादी ढांचे के विकास की जिम्मेदारी हमें दी है।

पीएम मोदी ने जान गंवाने वाले श्रमिकों को किया याद

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की उन्नति के लिए, जम्मू कश्मीर की उन्नति के लिए जिन श्रमिकों ने जीवन को संकट में डालकर कठिन परिस्थितियों में काम किया। हमारे सात श्रमिक साथियों ने अपनी जान गंवाई। लेकिन हम अपने संकल्प से डिगे नहीं, मेरे श्रमिक साथी अपने संकल्प से डिगे नहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने घर वापस जाने की बात नहीं की। मेरे श्रमिक साथियों ने सभी चुनौतियों को पूरा करते हुए इस काम को पूरा किया है। जिन सात श्रमिकों ने अपने प्राण गवांए हैं, मैं आज उनका पुन स्मरण करता हूं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: डीआर अवधि में कटौती असंवैधानिक, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सरकार पर आरोप

MP: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से

Dhurandhar 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल, 15वें दिन भी की जोरदार कमाई

Dhurandhar 2 रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज

Sunil Lahri ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी शुभकामनाएं, बराक ओबामा को बताया हनुमान भक्त

Sunil Lahri: चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में हनुमान जयंती

Trump ने अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को हटाया, टॉड ब्लांश बने कार्यवाहक

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को

Congo: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों ने बाफवाकोआ गांव में किया हमला, 43 से अधिक नागरिकों की मौत

Congo: पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार

CM Yogi का कालाबाजारी पर एक्शन, 233 पर दर्ज FIR, 20 गिरफ्तार

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर

MP: डीआर अवधि में कटौती असंवैधानिक, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सरकार पर आरोप

MP: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से

Bhopal: श्री हनुमान जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए : गोविंद सिंह राजपूत

Bhopal: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: 1. सौतेली बेटी और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें महत्व और इतिहास

Good Friday 2026: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन