Contract Employees Strike : तेज हुई तकरार, कर्मचारी नहीं झुकने को तैयार ,अब 8 जून को CM हाउस घेराव की दी चेतावनी
Contract Employees Strike : मध्य प्रदेश के करीब 32,000 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारी संविदा नीति 2023 के तहत नियमितीकरण, समान वेतन और स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। उधर मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सरकारों ने सख्त रुख अपना लिया है। सरकार ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि जो कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे, उनकी संविदा सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी| इसी के चलते बड़वानी जैसे ज़िलों में 600 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर काम पर न लौटने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी जा चुकी है |
Contract Employees Strike : हालाँकि नोटिस के बावजूद कर्मचारी झुकने को तैयार नहीं हैं उनकी मांग है कि सरकार नियमितीकरण नीति लागू करे अन्यथा वे मुख्यमंत्री हाउस घेराव जैसे उग्र प्रदर्शनों की तैयारी कर रहे है| उधर हड़ताल के प्रभाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित कर्मचारियों और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण का संचालन कर रहा है| हड़ताल का असर केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन और हड़ताल को लेकर सरकारें ‘नो वर्क, नो पे’ का नियम लागू कर चुकी हैं और बर्खास्तगी की चेतावनी दे रही हैं ऐसे में आगे का क्या होगा विकल्प इसी पर विस्तार से करेंगे चर्चा |

