By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > अग्निपथ > Rajya Sabha Elections : राज्यसभा की दो सीटों पर BJP की जीत पक्की,कांग्रेस को अपनी एक सीट बचाने की बड़ी चुनौती
अग्निपथ

Rajya Sabha Elections : राज्यसभा की दो सीटों पर BJP की जीत पक्की,कांग्रेस को अपनी एक सीट बचाने की बड़ी चुनौती

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 4, 2026 5:36 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
3 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

Rajya Sabha Elections : तीसरी सीट पर कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर,राज्यसभा का रण, बीजेपी-कांग्रेस के क्या समीकरण ?

Rajya Sabha Elections : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर है। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा के दो सांसद और कांग्रेस के एक सांसद की सीट शामिल है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम 18 जून घोषित कर दिया है, जिसके बाद दोनों दलों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन का दौर चल रहा है। विधानसभा में भाजपा के मजबूत संख्या बल को देखते हुए दो सीटों पर उसकी जीत तय मानी जा रही है, लेकिन कांग्रेस अपनी एकमात्र सीट बचाने की रणनीति बनाने में जुटी है। इसी वजह से दोनों दलों में दावेदारों की लंबी सूची और अंदरूनी खींचतान भी चर्चा का विषय बनी हुई है।भाजपा में संगठन और सत्ता से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं, जबकि कांग्रेस में भी नए और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन साधने की चुनौती है।

Rajya Sabha Elections : राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि प्रत्याशियों के चयन में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के गणित पर नजर डालें तो मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर भाजपा दो सीटों पर मजबूत स्थिति में है, जबकि तीसरी सीट को लेकर राजनीतिक रणनीति और संभावित क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं भी तेज हैं। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से बीजेपी दो सीटों पर मजबूत दिख रही है, जबकि तीसरी सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच दिलचस्प मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन क्रॉस वोटिंग और अंदरूनी समीकरण इस चुनाव को और रोमांचक बना रहे हैं। राज्यसभा जाने वाले चेहरों की बात करें तो भाजपा से पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, सुरेश पचौरी, कैलाश विजयवर्गीय, कांतदेव सिंह, लाल सिंह आर्य के नामों पर चर्चा है। तो वहीं जॉर्ज कुरियन का नाम तय माना जा रहा है। उधर कांग्रेस से जीतू पटवारी, कमलनाथ के साथ ही मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव के नाम पर चर्चा ने जोर पकड़ रखा है। ऐसे में सबकी नजर अब भाजपा और कांग्रेस आलाकमान पर टिकी है कि आखिर राज्यसभा की इस प्रतिष्ठित लड़ाई में किसे दिल्ली का टिकट मिलता है और कौन राज्यसभा की बाजी मारता है।

READ MORE : Benefits of Eating Ghee : सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, पाचन से लेकर त्वचा तक दिखेगा असर

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsRajya Sabha ElectionsTODAY NEWSUpUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक 2026 पास, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए एक समान कानून
अग्निपथमध्य प्रदेश

UCC Bill Passed : सबको कानून एक समान, हिंदू हो या मुसलमान

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
गुरु पूर्णिमा पर MP सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में होगा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’
Pin Postमध्य प्रदेश

Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Madhya Pradesh Police
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Police: मध्यप्रदेश पुलिस को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का लक्ष्य, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

By Yoganand Shrivastava
Madhya Pradesh UCC Bill
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh UCC Bill: मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पारित, विवाह, तलाक और लिव-इन संबंधों के नियमों में बड़े बदलाव

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?