Khandwa : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले मुस्लिम बहुल गांव बड़ियातुला में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद भारी सांप्रदायिक तनाव फैल गया। शुक्रवार (29 मई 2026) की देर रात करीब 11 बजे सड़क किनारे पॉलिथीन में भरकर गाय के सिर और पैर फेंके जाने के दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने का प्रयास किया, जिससे माहौल गरमा गया। घटना के बाद भड़के आक्रोशित युवाओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोघट रोड थाना और रामेश्वर चौकी का भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Khandwa आधी रात को सड़क किनारे फेंके जा रहे थे अवशेष
घटनाक्रम की शुरुआत शुक्रवार रात को उस समय हुई जब कुछ लोग चोरी-छिपे प्रतिबंधित मांस का निस्तारण करने का प्रयास कर रहे थे:
रंगे हाथ पकड़े जाने पर भागे: देर रात करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो-तीन संदिग्ध लोग पॉलिथीन की थैलियों में गोवंश के सिर, पैर और अन्य अवशेष भरकर सड़क किनारे फेंक रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव के कुछ हिंदू युवा वहां पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
वाहनों में तोड़फोड़: आरोपियों के भागने से गुस्साए कार्यकर्ताओं और युवाओं ने मौके पर ही उनकी लावारिस छूटी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) अभिनव बारंगे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ को शांत कराकर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस और आरोपियों की बाइक को जब्त कर लिया है।
Khandwa शनिवार सुबह 5 बजे दर्ज हुई FIR; 4 तस्कर दबोचे गए
त्वरित पुलिसिया कार्रवाई: पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रात में ही पशु चिकित्सकों के माध्यम से गोवंश के मांस की पुष्टि कराई। इसके बाद शनिवार (30 मई 2026) अलसुबह 5 बजे मोघट रोड थाने में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाय काटने, मांस का उपभोग करने, अवशेषों को सार्वजनिक स्थान पर फेंकने और इस कृत्य के लिए पॉलिथीन व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने वाले सिंडिकेट को चिन्हित कर 4 मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है:
पुलिस जांच में मुंदवाड़ा मस्जिद के इमाम अब्दुल हफीज की भूमिका भी इस पूरे घटनाक्रम में बेहद संदिग्ध पाई गई है। वारदात का खुलासा होने और एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही इमाम अब्दुल हफीज गांव छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस की विशेष टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
Khandwa सरपंच प्रतिनिधि को मिली थी ईद पर कुर्बानी की गुप्त सूचना
पड़ोसी गांव सिहाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि हेमंत चौहान ने दूरभाष पर बताया कि वे वर्तमान में उत्तराखंड की केदारनाथ यात्रा पर हैं। शुक्रवार रात 11 बजे उन्हें गांव के सूत्रों से गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ियातुला गांव में आगामी त्योहार (ईद) के मद्देनजर कथित तौर पर गाय काटी गई है और उसके अवशेषों को खुर्द-बुर्द करने के लिए बाहर ले जाया जा रहा है। इसी इनपुट के आधार पर स्थानीय युवा अलर्ट हुए थे और मौके पर पहुंचे थे।