,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-august-10/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. MP के 1.5 लाख शिक्षकों को TET पास करना होगा
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। अदालत ने मध्य प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य बताया है। हालांकि, शिक्षकों को राहत देते हुए एक वर्ष का अतिरिक्त समय भी दिया गया है।

2. खंडवा में गाय काटने की आशंका पर तनाव
खंडवा जिले में गांव में गाय काटे जाने और ईद पर कुर्बानी की आशंका को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस की मौजूदगी में कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर हालात को नियंत्रण में बताया है।

3. चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष
मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ड्रोन से ली गई तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि चंबल क्षेत्र में ताजा अवैध खनन के प्रमाण नहीं मिले हैं। सरकार ने यह भी बताया कि कार्रवाई के दौरान 44 वाहन जब्त किए गए हैं।

4. नौतपा के बीच बारिश और ओलावृष्टि
नौतपा के छठे दिन प्रदेश के चार जिलों में मौसम ने करवट ली। देवास में ओले गिरे जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

5. ट्विशा केस में गिरफ्तार रिटायर्ड जज का पुराना फैसला चर्चा में
ट्विशा केस में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त जज फैज कुरैशी हत्याकांड में दिए गए अपने अंतिम फैसले को लेकर चर्चा में हैं। उस मामले में आरोपियों को बरी करते हुए अदालत ने कहा था कि एफएसएल रिपोर्ट से उनकी संलिप्तता साबित नहीं होती।

6. MP के ‘सट्टा किंग’ की दुबई की लग्जरी लाइफ चर्चा में
जबलपुर से जुड़े कथित ‘सट्टा किंग’ की दुबई में आलीशान जीवनशैली सुर्खियों में है। एक वेब सीरीज में अरबों रुपये की संपत्ति और भव्य जीवनशैली दिखाए जाने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी किया है।

7. भोपाल में इलेक्ट्रिक थैरेपी बेड में आग, बुजुर्ग की मौत
भोपाल में दर्द से राहत पाने के लिए इलेक्ट्रिक थैरेपी बेड पर लेटे एक बुजुर्ग शॉर्ट-सर्किट से लगी आग की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।

8. ग्वालियर में लापता नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिला
चार दिन से लापता नाबालिग का शव सिंध नदी क्षेत्र में क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस जांच में सौतेले पिता की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। उसने पहले फांसी लगाने और बाद में शव नदी किनारे फेंकने की कहानी बताई थी।

9. कागजों में दो बार रिटायर हुआ चौकीदार, हाईकोर्ट से मिली राहत
ग्वालियर में एक चौकीदार को विभाग ने रिकॉर्ड की गड़बड़ी के कारण दो बार रिटायर घोषित कर दिया था। हाईकोर्ट ने उसकी वास्तविक उम्र 59 वर्ष मानते हुए फैसला दिया कि वह वर्ष 2029 तक सेवा में बना रहेगा।

10. इंदौर में दो कारों की जोरदार टक्कर
इंदौर में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक कार पलट गई। एयरबैग खुल जाने से वाहन में सवार लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद कार में मौजूद युवतियां मौके से चली गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी