By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Cow National Heritage : गाय को मिले ‘राष्ट्रीय धरोहर’ की पहचान ,गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग
मध्य प्रदेश

Cow National Heritage : गाय को मिले ‘राष्ट्रीय धरोहर’ की पहचान ,गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 28, 2026 8:00 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
7 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Cow National Heritage : कोई षडयंत्र या धार्मिक भावनाओं का सम्मान ?गाय पर सियासी और सामाजिक बहस तेज

Cow National Heritage : बकरीद के मौके पर देशभर में कुर्बानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच देश के कुछ शहर काजियों के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। कई शहर काजियों ने गाय को भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए उसे राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा देने की मांग उठाई है। काजियों का कहना है कि भारत विविधताओं और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने वाला देश है। ऐसे में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए गाय की सुरक्षा और सम्मान जरूरी है। उन्होंने मुस्लिम समाज से भी अपील की कि बकरीद पर कुर्बानी करते समय कानून और सामाजिक संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा जाए। मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने कहा कि इस्लाम शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। किसी भी ऐसी गतिविधि से बचना चाहिए जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों। वहीं, गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में अब देखना होगा कि यह मुद्दा केवल धार्मिक अपील तक सीमित रहता है या फिर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बड़ी बहस का रूप लेता है। इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।।

Cow National Heritage : सनातन धर्म और हिंदू शास्त्रों में गौ को पूजनीय और माता माना गया है। गौ हत्या को सबसे बड़ा महापाप माना गया है। लेकिन गाय पर क्या मौलानाओं का ‘ह्रदय परिवर्तन’ हो गया है। ये सवाल इसलिये हैं क्योंकि बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर देश के कई प्रमुख शहर काजियों और मुस्लिम संगठनों ने गाय को राष्ट्रीय धरोहर या राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उनका मानना है कि इससे गोकशी पर स्थायी रोक लगेगी और गाय के नाम पर होने वाली राजनीति और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। मुस्लिम पक्षकारों और उलेमाओं का तर्क है कि गाय को राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित करने से साम्प्रदायिक तनाव घटेगा और हमेशा के लिए विवाद खत्म हो जाएगा। मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा में गाय का विशेष महत्व है। ऐसे में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए संवेदनशीलता जरूरी है। कई शहरों में मुस्लिम समाज की बैठकों में अपील की गई कि बकरीद पर कानून और प्रशासनिक निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए।

Cow National Heritage : एक स्वर में देशभर में बकरीद से पहले मुस्लिम धर्म गुरूओं ने गाय की देखभाल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ ही गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग उठाई है। मांग करने वालों का तर्क है कि जब गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिल जाएगा, तो इसकी सुरक्षा के लिए सरकारी मशीनरी जिम्मेदार होगी। इससे पहले भी कई हिंदू धर्म गुरू भी गाय को राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय धरोहर और राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग कर चुके हैं। तो वहीं गाय को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं के बयानों पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश की सोच में आया एक बड़ा बदलाव बताया। और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को एक जन आंदोलन बनाने के लिए 27 जुलाई को देशभर में हस्ताक्षर अभियान की घोषणा की।

Cow National Heritage : अब बकरीद के साथ ही गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर भी बहस तेज हो गई है। समर्थकों का तर्क है कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम आधार रही है, इसलिए उसे विशेष संरक्षण मिलना चाहिए। विपक्षी दल और कुछ सामाजिक संगठन इसे राजनीतिक और धार्मिक मुद्दा बताकर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन बकरीद से पहले आए इन बयानों ने सियासी और सामाजिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा केवल धार्मिक अपील तक सीमित रहता है या फिर राजनीतिक विमर्श का बड़ा विषय बनता है।

Cow National Heritage : कई लोगों को लगता है कि गाय भारत की राष्ट्रीय पशु है लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में यह दर्जा बाघ को प्राप्त है जबकि नेपाल में गाय को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पशु माना जाता है। वर्तमान में भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि संविधान के अनुसार पशु संरक्षण राज्य का विषय है, इसलिए फिलहाल गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

Cow National Heritage : भारत में गाय काटने (गौहत्या) पर सजा का प्रावधान राज्य के कानूनों पर निर्भर करता है। अधिकतर राज्यों में इसके लिए कड़े कानून हैं, जिनमें दोषी पाए जाने पर 3 साल से लेकर 10 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 48 के तहत गौहत्या को रोकने के लिए अलग-अलग राज्यों में अपने-अपने कानून हैं। मध्य प्रदेश सहित ज्यादातर राज्यों में गौवध और तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध है, और पकड़े जाने पर 3 से 10 साल तक की जेल और 50 हजार से 10 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है।

READ MORE : Jal Ganga Samvardhan Abhiyan : जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

TAGGED:Cow National HeritageHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

UP 40 Crore Plantation Drive Letter
उत्तर प्रदेश

UP 40 Crore Plantation Drive Letter: यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम का बड़ा संदेश; प्रदेशवासियों को लिखी पाती, बताया ‘सनातन चेतना का महोत्सव’

By Yoganand Shrivastava
Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested
उत्तराखंड

Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: फरार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल घर से गिरफ्तार; BKTC का सस्पेंड कर्मी है आरोपी

By Yoganand Shrivastava
Bhojpur Ara Rajesh Yadav Murder Case
बिहार

Bhojpur Ara Rajesh Yadav Murder Case: भोजपुर में दुस्साहसिक वारदात: जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की गोली मारकर हत्या; घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार को घेरा

By Yoganand Shrivastava
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?