,

पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, कहा – “इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाले में बहा देना”

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश: के इटावा जिले में एक निजी कंपनी में कार्यरत 33 वर्षीय फील्ड इंजीनियर मोहित यादव ने घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मोहित औरैया जिले का रहने वाला था और उसका शव शुक्रवार देर रात इटावा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे से बरामद हुआ।

मौत से पहले रिकॉर्ड किया भावुक वीडियो

मोहित ने आत्महत्या से पूर्व एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसकी अवधि 1 मिनट 57 सेकंड है। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना, धमकियों और संपत्ति को लेकर लालच जैसे गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में वह अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहता है कि अगर उसे मरने के बाद भी न्याय नहीं मिलता, तो उसकी अस्थियां किसी नदी या नाले में प्रवाहित कर दी जाएं।

क्या कहा मोहित ने वीडियो में

मोहित ने कहा, “जब तक ये वीडियो आप तक पहुंचेगा, मैं इस दुनिया से जा चुका होऊंगा। काश, लड़कों के लिए भी कोई कानून होता, तो मैं ये कदम नहीं उठाता। मेरी पत्नी और उसके परिवार ने मुझे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मेरी पत्नी का बिहार के समस्तीपुर में शिक्षक के रूप में चयन हो गया था, जिसके बाद उसकी मां ने हमारे बच्चे का जबरन गर्भपात करवा दिया। उन्होंने मेरी ज्वेलरी रख ली और फिर मुझसे मकान व प्रॉपर्टी उनके नाम करने का दबाव बनाने लगे।”

“अगर मैंने ऐसा नहीं किया, तो दहेज के झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी गई। जबकि हमारी शादी बिना किसी लेन-देन के, आपसी सहमति से हुई थी। हम दोनों 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। मेरे ससुर अनुज कुमार ने झूठी शिकायतें दर्ज कराईं और पत्नी के भाई ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। मेरी पत्नी ने हर दिन झगड़े और तनाव से मेरा जीवन नर्क बना दिया था।”

होटल में मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

शुक्रवार की रात इटावा रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल के कमरे नंबर 101 में मोहित का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

भाई ने बताया – “कोटा जाने की बात कहकर निकला था मोहित”

मोहित के भाई तारेन प्रताप यादव ने बताया कि “मोहित ने कहा था कि वह पहले इटावा रुकेगा, फिर कोटा जाएगा। शुक्रवार सुबह 6 बजे उसने मुझे एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने अपनी सारी आपबीती कही थी। हमने उसे बार-बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे पता चला कि वह इटावा स्टेशन के आसपास है। पूरा दिन हम होटल और स्टेशन के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। फिर रात में पुलिस ने हमें उसकी मौत की खबर दी।”

उन्होंने बताया कि मोहित अपनी पत्नी से अलग रह रहा था, फिर भी उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। ससुरालवालों ने उसके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए और संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। उसकी पत्नी प्रिया यादव दो महीने पहले बिहार में शिक्षक पद पर चयनित हुई थी, जिसके बाद से ही विवाद और बढ़ने लगे थे।


न्याय की मांग

परिवार का कहना है कि मोहित को न्याय मिलना चाहिए और उसकी मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब यह देखना होगा कि क्या मोहित को न्याय मिल पाएगा या यह मामला भी अन्य आत्महत्याओं की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

अखिलेश का योगी पर तीखा तंज: ‘अंडे जैसे दिखते हैं’ बयान ने मचाया तहलका!..यह भी पढ़े

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…