,

Gang War: रायपुर में बीच सड़क गैंगवार से मचा हड़कंप, हथियारों से लैस बदमाशों का हमला कैमरे में कैद

Gang War

Gang War: रिंग रोड नंबर 01 पर स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवकों के बीच खूनी संघर्ष

Gang War: राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बीच सड़क हुए गैंगवार ने इलाके में सनसनी फैला दी। मामला रिंग रोड नंबर 01 स्थित कुशालपुर क्षेत्र का है, जहां स्कॉर्पियो सवार अज्ञात युवकों और बाइक सवार युवकों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी और हथियार निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बीच सड़क वाहन रोककर चाकू, फरसे और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। गैंगवार का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gang War: भीड़ जुटते ही मौके से फरार हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

read also: E-Cycles : सीएम डॉ. यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट के दौर में EV सबसे बेहतर विकल्प

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…