,

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी मात्रा में विस्फोटक सामान

Naxal Operation Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने गुमचुर के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नक्सलियों ने इस इलाके में डंप बनाकर गोला-बारूद और अन्य घातक सामग्री जमा कर रखी थी।

बरामद सामग्री में एसएलआर राउंड, देशी पिस्टल, आईईडी, आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद यह बड़ी सफलता हाथ लगी।

Naxal Operation Chhattisgarh: नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका, इलाके में बढ़ाई गई सर्चिंग

सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि यह सामग्री नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी। समय रहते डंप का पता चलने से सुरक्षा बलों ने संभावित खतरे को टाल दिया है। संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है ताकि आसपास छिपे अन्य नक्सली ठिकानों का भी पता लगाया जा सके।

कांकेर और नारायणपुर का सीमावर्ती क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। लगातार चल रहे ऑपरेशन से सुरक्षा बल नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में जुटे हैं। इस कार्रवाई को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

read also: फिर बढ़ा America- Iran तनाव, दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमले; ट्रंप ने न्यूक्लियर डील पर दिया बड़ा संकेत

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…