,

Janakpur Viral Video: जनकपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Janakpur Viral Video

Janakpur Viral Video: होटल के सामने 7 से 8 युवकों ने की मारपीट

Janakpur Viral Video: एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र के बहरासी गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दाना पानी होटल के सामने 7 से 8 युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना खुलेआम हुई और वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ युवक मिलकर युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

Janakpur Viral Video: पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले कुछ युवक भरतपुर और जनकपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जनकपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

READ ALSO: Weather Update: नौतपा की तपिश के बीच कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मानसून ने बढ़ाई रफ्तार

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…