By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मनोरंजन > Kalank Flop : भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म, जिसकी असफलता से टूट गए थे वरुण धवन, फ्लॉप फिल्म पर 7 साल बाद साझा किया दर्द
मनोरंजन

Kalank Flop : भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म, जिसकी असफलता से टूट गए थे वरुण धवन, फ्लॉप फिल्म पर 7 साल बाद साझा किया दर्द

Abhishek Singh
Last updated: May 24, 2026 3:55 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Kalank Flop : वरुण धवन ने बताया कि 2019 में रिलीज हुई ‘कलंक’ की असफलता से वह काफी प्रभावित हुए थे। वरुण के अनुसार, इस फिल्म पर टीम ने काफी मेहनत की थी, जिसके बाद इसका फ्लॉप होना उनके लिए काफी बड़ा झटका था।

Contents
Kalank Flop : ‘कलंक’ की असफलता पर क्या बोले वरुण धवन?Kalank Flop : ‘कलंक’ ने डेविड धवन को किया निराशKalank Flop : पहले कभी नहीं की थी इतनी मेहनत- वरुण धवन
Kalank Flop

Kalank Flop : वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इनके अलावा मौनी रॉय, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और कुब्रा सैत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वरुण इन दिनों जोरों-शोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक फ्लॉप फिल्म के बारे में भी खुलकर बात की। 2019 में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब सात साल बाद वरुण ने फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की और बताया कि इस फिल्म के फ्लॉप होने का उन पर कितना गहरा असर हुआ था।

Kalank Flop : ‘कलंक’ की असफलता पर क्या बोले वरुण धवन?

रेडियो नशा से बातचीत के दौरान वरुण धवन ने अपने शुरुआती करियर और अपनी पहली बड़ी असफलता के बारे में बात की। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “जब मेरी पहली फिल्म (कलंक) फ्लॉप हुई, तो मैं बुरी तरह हिल गया था। क्योंकि, इस फिल्म से पहले तक मुझे लगातार सफलताएं ही मिल रही थीं। मैं ये कभी नहीं समझ पाया कि उसे ऐसा रिस्पॉन्स क्यों मिला। क्योंकि मैंने उस फिल्म पर बहुत मेहनत की थी। पापा (डेविड धवन) ने मुझे एवरेज का नियम समझाने की कोशिश की, लेकिन फिल्म पर की मेहनत के चलते मैं वो नहीं समझ पाया।”

Kalank Flop : ‘कलंक’ ने डेविड धवन को किया निराश

डेविड धवन ने वरुण के करियर पर बात करते हुए कहा- ‘जब मैं वरुण की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ देखने गया, वरुण बहुत घबराया हुआ था। मैंने जब क्लाइमैक्स देखा तो कहा कि तुमने बहुत अच्छा काम किया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन ने भी एक मैसेज भेजा था- ‘लंबी रेस का घोड़ा।’ तो मैं निश्चिंत हो गया। लेकिन, कलंक उन फिल्मों में से थी, जिसकी असफलता ने मुझे सच में बहुत निराश किया। ये प्रोजेक्ट बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया था। ये बहुत बड़ी फिल्म थी। करण ने इसे लिए बहुत मेहनत की थी। ‘

Kalank Flop : पहले कभी नहीं की थी इतनी मेहनत- वरुण धवन

वरुथ धवन आगे कहते हैं- ‘कलंक’ नहीं चली, मगर इस फिल्म पर हमने बहुत मेहनत की थी। एक टीम के रूप में हमने पहले कभी इतनी मेहनत नहीं की थी, इसलिए हम समझ ही नहीं पा रहे थे कि ये आखिर चली क्यों नहीं। मेरे पापा कहते हैं कि ये औसत का नियम है, आगे बढ़ो और काम करो।’

READ MORE : Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai trailer Released : क्या बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा पाएगी ये तिकड़ी?

TAGGED:chattisgarhHindi NewsKalank FlopMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दतिया उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाया और जनसभा को संबोधित किया।
मध्य प्रदेश

CM Mohan Datia Bypoll Rally : दतिया में गरजे सीएम मोहन, कहा कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति से मतलब, आशुतोष तिवारी का कराया नामांकन दाखिल

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

Datia By Election 2026 : नरोत्तम हुए राजी, बीजेपी के हाथ आएगी बाजी ?भोपाल जाएंगे कांग्रेस के घनश्याम या करेंगे विश्राम

By Abhishek Singh
Watchman Murder Case
मध्य प्रदेश

Watchman Murder Case: ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की हत्या, खून से लथपथ हालत में तख्त पर मिला शव

By Yoganand Shrivastava
Narottam Mishra Emotional
मध्य प्रदेश

Narottam Mishra Emotional: दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच से बोले- गांव-गांव जाकर आशुतोष तिवारी को जिताऊंगा

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?