,

Fire Incident : चंडीगढ़ रोड स्थित झुगियों में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर राख

Fire Incident : आग की लपटों से मचा हड़कंप

REPORT : ROHIT KUMAR

Fire Incident : फतेहाबाद जिले के टोहाना में चंडीगढ़ रोड पर फाटक के पास बनी झुगियों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुगियां इसकी चपेट में आ गईं। आग में झुगियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकलते दिखाई दिए।

Fire Incident : दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते झुगियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।