By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मध्यकाल > Naxal Free Development : खत्म हुआ नक्सलवाद, अब प्रभावित क्षेत्रों का विकास ,अब नक्सल प्रभावित रहे जिलों के विकास की नई योजना
मध्यकाल

Naxal Free Development : खत्म हुआ नक्सलवाद, अब प्रभावित क्षेत्रों का विकास ,अब नक्सल प्रभावित रहे जिलों के विकास की नई योजना

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: May 20, 2026 4:04 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
4 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

Naxal Free Development : विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र ,नक्सलवाद का सफाया, अब विकास की ओर कदम बढ़ाया

Naxal Free Development : मध्यप्रदेश सरकार अब उन जिलों के तेज विकास पर फोकस कर रही है, जो कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे हैं। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल सुविधाओं से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाना है। प्रदेश में अब नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार ने रणनीति तेज कर दी है। सुरक्षा अभियानों में सफलता के बाद सरकार का फोकस अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर है। राज्य सरकार का मानना है कि विकास ही स्थायी शांति का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा।प्रदेश सरकार ने बजट में भी ग्रामीण विकास, अधोसंरचना और जनकल्याण योजनाओं पर विशेष जोर दिया है।

Naxal Free Development : जिसमें सड़क निर्माण, ग्रामीण संपर्क, रोजगार और आदिवासी क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र सरकार ने भी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण की अवधि बढ़ाकर विकास कार्यों को गति देने का फैसला किया है और हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष फोकस है। सरकार की रणनीति साफ है कि जिन क्षेत्रों में कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां अब विकास, रोजगार और जनसुविधाओं के जरिए विश्वास बहाली की जाएगी। केंद्र सरकार भी मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत के लक्ष्य और संकल्प पर काम किया और सुरक्षा के साथ-साथ विकास आधारित मॉडल को आगे बढ़ाया है।आपको बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुई मध्य क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और सुशासन के प्रयासों की जानकारी साझा की थी।

Naxal Free Development : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले नक्सल समस्या का उन्मूलन करने में सफलता प्राप्त की है।प्रदेश में नक्सलवाद से प्रभावित जिलों में विशेष प्रयासों से सफलता प्राप्त की गई।जहां अनेक इनामी नक्सलवादियों ने समर्पण किया वहीं अनेक नक्सल तत्वों का सफाया भी किया गया।जवानों और सुरक्षा बलों को आवश्यक प्रोत्साहन भी दिया गया। नागरिकों के मन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों के विकास के लिए नए लक्ष्य तय किए गए हैं।नक्सलवाद से प्रभावित रहे ग्रामों के लिए 330 करोड़ रुपये लागत की माइक्रो डेवलपमेंट योजना लागू की गई है।अलग-अलग योजनाओं के तहत सड़क, पुल, मोबाइल टॉवर, नई सुरक्षा व्यवस्थाएं स्थापित की जा रही हैं।

READ MORE : Dial 112 Service : मुंगेली में डायल 112 सेवा की शुरुआत, 7 नए इमरजेंसी वाहन रवाना

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमध्यकाल

PM Fasal Bima Yojana : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि अंतरित,किसानों का सुरक्षा कवच, PM फसल बीमा योजना

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Pin Postमध्यकाल

MP Pensioners Dearness Relief : पेंशनर्स के लिए सीएम डॉ मोहन की बड़ी सौगात,केंद्र सरकार के बढ़ाते ही मिलेगी महंगाई राहत

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

Sleemanabad Water Tunnel : देश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद ‘जल सुरंग’ तैयार,खुशहाल होगा किसान, इंजीनियरिंग का चमत्कार

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

Bharat Tex 2026 MP : आद्योगिक निवेश का गंतव्य मध्यप्रदेश,MP में संभावनाएं अपार, निवेश से औद्योगिक विस्तार

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?