Bharat Tex 2026 MP : औद्योगिक विकास को गति, अर्थव्यवस्था को मजबूती,‘भारत टैक्स-2026’, वैश्विक निवेश का नया अवसर
Bharat Tex 2026 MP : मध्यप्रदेश सरकार की मंशा है कि निवेश के माध्यम से प्रदेश में नए उद्योग स्थापित हों, रोजगार के अवसर बढ़ें और औद्योगिक विकास को नई गति मिले। और मध्यप्रदेश, देश का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बने। इस दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में भारत टैक्स-2026 के मंच पर देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद किया जा रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कर रहे हैं, जिसमें निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए एमओयू पर भी जोर दिया जा रहा है।इस मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश और उद्योग का नया केंद्र बनाने का संदेश दिया है। उन्होंने निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत अधोसंरचना और उद्योग-अनुकूल नीतियों की जानकारी दी है।
Bharat Tex 2026 MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की उन विशेषताओं को भी रेखांकित किया है, जिन्होंने राज्य को देश के अग्रणी टैक्सटाइल निवेश गंतव्यों में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को पारदर्शी व्यवस्था, त्वरित अनुमतियां और बेहतर औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।इसी भरोसे के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर कई सकारात्मक चर्चाएं हुईं है।एमओयू के माध्यम से निवेश सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।सरकार का मानना है कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
Bharat Tex 2026 MP : भारत टैक्स-2026 में मुख्यमंत्री का फोकस केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि निवेशकों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना भी है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क वैश्विक निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।भारत टैक्स-2026 के माध्यम से मध्यप्रदेश का उद्देश्य टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश, अधिक रोजगार, निर्यात विस्तार तथा दीर्घकालीन औद्योगिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागी बनने का आमंत्रण देंगे और मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा का भागीदार बनने का आह्वान करेंगे।

