Manav Suthar : पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
Manav Suthar : अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस स्क्वाड में पहली बार युवा स्पिनर मानव सुथार को जगह मिली है। राजस्थान के 23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। मानव सुथार को भारतीय टेस्ट टीम में रवींद्र जडेजा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Manav Suthar : रोहित-विराट को नेट्स में कर चुके हैं परेशान
मानव सुथार पहली बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले चर्चा में आए थे। उन्हें भारतीय टीम के प्रैक्टिस कैंप में शामिल किया गया था। बेंगलुरु में आयोजित इस कैंप के दौरान उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। इसके बाद से ही उन्हें भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ स्टार माना जाने लगा।
Manav Suthar : आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिले
मानव सुथार गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े रहे, लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिल सके। IPL 2025 में वे पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहे, जबकि IPL 2026 में उन्हें सिर्फ चार मैच खेलने का अवसर मिला। हालांकि सीमित मौकों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया।
Manav Suthar : ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चमके
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मानव सुथार को मौका मिला था। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। इसी प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर खींचा और अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिल गई है।
Manav Suthar : रणजी ट्रॉफी में शानदार रिकॉर्ड
मानव सुथार का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास मैचों की 52 पारियों में 129 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 25.76 रहा। उन्होंने 6 बार पांच विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।इतना ही नहीं, वे निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने राजस्थान की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक भी लगाया था।
Manav Suthar : अश्विन और जडेजा से सीखे गुर
मानव सुथार ने खुद बताया है कि रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा से उन्हें काफी सीखने का मौका मिला। इंडिया ए दौरे के दौरान दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने उन्हें लगातार एक ही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी थी।हालांकि भारतीय टीम में कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिनर पहले से मौजूद हैं, ऐसे में मानव को डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Manav Suthar : अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है।
READ MORE : Stray Dog Verdict : आवारा कुत्तों पर ‘सुप्रीम’ फैसला ,देशभर में जनता की सुरक्षा प्राथमिकता

