,

विजय का नाम सुनते ही शर्मा गईं तृषा कृष्णन, ‘Karuppu’ स्क्रीनिंग का वीडियो वायरल

https://swadeshlive.com/risha-krishnan-vijay-viral-video-karuppu/

Edited by : Aanya Saran

Karuppu : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फिल्म Karuppu की रिलीज के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उन्हें तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के नाम से चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। अफेयर की चर्चाओं के बीच तृषा का रिएक्शन अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

Karuppu : फर्स्ट डे फर्स्ट शो में पहुंचीं

कई बार टलने के बाद आखिरकार फिल्म Karuppu सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज के मौके पर तृषा कृष्णन फर्स्ट-डे फर्स्ट-शो स्क्रीनिंग में पहुंचीं, जहां थिएटर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तृषा अपनी कार की ओर जाती नजर आ रही हैं, जबकि फैंस उनके साथ फोटो और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Karuppu : विजय का नाम सुनते ही शरमा गईं तृषा

थिएटर के बाहर मौजूद एक फैन ने तृषा से कहा, “Thalapathy ah kettenu sollunga” यानी “थलापति से कहना मैंने पूछा था।” यह सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसने लगे। तृषा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “Kandipa” यानी “ज़रूर।” इसके बाद उन्होंने शर्माते हुए नीचे देखा और फोन देखने लगीं। उनका यही रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Karuppu : विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखीं थीं तृषा

हाल ही में तृषा कृष्णन , विजय के तमिलनाडु मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में अपनी मां उमा कृष्णन के साथ पहुंचीं थीं। समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में तृषा विजय का भाषण सुनते हुए भावुक नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्हें विजय की मां शोभा को गले लगाते देखा गया।

Karuppu

समारोह के अगले दिन तृषा ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “प्यार की आवाज़ हमेशा सबसे बुलंद होती है।” इसके बाद से दोनों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…