,

महंगाई पर भड़कीं Kunika Sadanand, बोलीं- नेहरू ने देशहित में दान कर दी थी संपत्ति

https://swadeshlive.com/jharkhand-kunickaa-sadanand-pm-cares-fund-statement/

Edited by :Aanya Saran

Kunika Sadanand : देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और राजनीतिक माहौल को लेकर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं कुनिका ने एक इंटरव्यू में सरकार और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता परेशान है, जबकि नेता बड़े-बड़े काफिलों में घूम रहे हैं। उनके बेबाक बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं।

Kunika Sadanand : एम केयर फंड है तो जनता की मदद करें’

कुनिका सदानंद ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर सरकार और राजनीतिक पार्टियों के पास इतना पैसा है तो उसका इस्तेमाल जनता की मदद के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा, “देश से ही सब मिला है तो देश को वापस भी देना चाहिए।”

कुनिका ने पूर्व प्रधानमंत्रियों का उदाहरण देते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने देशहित में अपनी संपत्ति और गहने तक दान किए थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आम लोग महंगाई और ईंधन संकट से जूझ रहे हैं तो नेताओं के बड़े-बड़े काफिले क्यों निकल रहे हैं।

Kunika Sadanand : ‘लोग भूखे हैं और नेता काफिलों में घूम रहे’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि देश में करोड़ों लोगों को राशन दिया जा रहा है, कई परिवार गैस सिलेंडर तक नहीं भरवा पा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ नेताओं के बड़े काफिले सड़कों पर दिखाई देते हैं। कुनिका ने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताया।

Kunika Sadanand

उन्होंने कहा कि जो लोग देश के बारे में नहीं सोचते, वे अच्छे नेता नहीं हो सकते। कुनिका का मानना है कि जनता को अब अपने हक के लिए आवाज उठानी चाहिए और बदलाव की मांग करनी चाहिए।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…