Dewas Factory Blast : टोंककला की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी
Dewas Factory Blast : मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंककला क्षेत्र में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे हालात और भी भयावह हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद थी, जिसके कारण धमाका इतना भीषण हुआ।

Dewas Factory Blast : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता
Dewas Factory Blast : हादसे को लेकर मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के नि:शुल्क उपचार के निर्देश भी दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट बेहद हृदय विदारक है। उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, गृह विभाग और जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।सीएम ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग प्रशासन से फैक्ट्री संचालन में सुरक्षा मानकों की जांच की मांग कर रहे हैं।
READ MORE : Interstate Theft Gang : दुर्ग पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

