कुनकुरी: तीन दिन से लापता थी लड़की, बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kunkuri: Girl was missing for 3 days, accused lured

कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी ने थाना कुनकुरी में रिर्पोट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक नतनीन उम्र करीब 13 वर्ष जो शाम से घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई है 2-3 दिन आस पास रिश्तेदारों में पता करने पर भी कोई पता नहीं चला है, रिपोर्ट पर तत्काल घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशिमोहन सिंह को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक जशपुर दिशा निर्देश पर प्रार्थी के रिर्पोट के आधार पर थाना कुनकुरी में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध कायम कर गुम हुई बालिका एवं आरोपी की पतासाजी में तत्काल एक विशेष टीम बनाकर लगाया गया ।पुलिस टीम बालिका एवं आरोपी की पत्तासाजी कर रही थी कि तभी जानकारी मिली कि आरोपी अनिकेत राम नाम का है जो बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है ,और लेकर बाहर जाने वाला है । जिस पर पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल जशपुर की मदद से तत्काल पता तलाश कर एक घंटे के अन्दर गुम बालिका को आरोपी अनिकेत राम के साथ बरामद किया गया। पूछताछ पर बालिका ने बताया कि अनिकेत राम उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसला कर भगाकर ले गया था तथा साथ मे विशाखापटनम् ले जाने वाला था। पूछताछ पर नाबालिक बालिका द्वारा छेडछाड व शारिरीक संबंध बनाने की बात को मना कर दी थी , जिस पर कुनकुरी पुलिस द्वारा आरोपी अनिकेत राम उम्र 19 वर्ष को धारा-137(2),96,74,75 (2), भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 8 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी