RBI Vacancy 2026 : Reserve Bank of India की ओर से ग्रेड बी ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है।

RBI Vacancy 2026 : इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में ऑफिसर ग्रेड बी के पद भरे जाएंगे। इनमें—
ऑफिसर ग्रेड B (General) – 40 पद
ऑफिसर ग्रेड B (DEPR) – 10 पद
ऑफिसर ग्रेड B (DSIM) – 10 पद
शामिल हैं।
RBI Vacancy 2026 : शैक्षणिक योग्यता
ऑफिसर ग्रेड B जनरल पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
DEPR पदों के लिए उम्मीदवार के पास इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, PGDM या MBA में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। वहीं DSIM पदों के लिए स्टैटिस्टिक्स या मैथ्स विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन अनिवार्य है।
RBI Vacancy 2026 : आयु सीमा
भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
RBI Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
RBI Vacancy 2026 : आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 850 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग: 100 रुपये
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
RBI Vacancy 2026 : क्यों खास है यह भर्ती?
आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर की नौकरी देश की प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में गिनी जाती है। इसमें आकर्षक वेतन, बेहतर करियर ग्रोथ और कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती का इंतजार करते हैं।
नोट: ये खबर रोजगार की पाने के इच्छुक युवाओं के लिए सिर्फ सूचना देने के लिए पोस्ट की जा रही है, इसमें त्रूटियां हो सकती हैं, RBI की वेबसाइट पर पूर्ण विज्ञापन देंखें।

