,

Sagar: शादी मंडप में प्रेमिका की एंट्री से मचा हंगामा, वरमाला से पहले रुकी शादी

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/sagar-wedding-drama-news/

Report by: Aadarsh Dubey

Sagar में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक मैरिज गार्डन पहुंच गई। प्रेमिका ने दूल्हे पर धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया, जिसके बाद शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ और वरमाला से पहले ही शादी रोकनी पड़ी।

पूरा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित कन्हैया वाटिका मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है। घटना के बाद दुल्हन पक्ष के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।

Sagar: मंडप में पहुंची प्रेमिका, दूल्हे पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, शादी की रस्में चल रही थीं और वरमाला की तैयारी हो चुकी थी। इसी दौरान एक युवती मौके पर पहुंची और उसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया।

युवती ने आरोप लगाया कि दूल्हा पहले से उसके साथ रिश्ते में था और बिना जानकारी दिए दूसरी शादी कर रहा था। युवती के आरोपों के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Sagar: वरमाला से पहले रुक गई शादी

Sagar

प्रेमिका के हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि शादी की रस्में रोकनी पड़ीं।

बताया जा रहा है कि वरमाला से पहले ही दुल्हन पक्ष ने शादी आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद शांत नहीं हो सका।

Sagar: दुल्हन पक्ष ने मांगे गहने और नकदी वापस

विवाद बढ़ने के बाद दुल्हन पक्ष ने तिलक और शादी की रस्मों के दौरान दिए गए गहने, नकदी और अन्य सामान वापस मांग लिया। परिजनों का कहना था कि उन्हें दूल्हे की कथित प्रेम संबंध की जानकारी पहले नहीं दी गई थी। इस कारण उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला लिया।

Sagar: शिकायत लेकर थाने पहुंचा दुल्हन पक्ष

घटना के बाद दुल्हन पक्ष के लोग बस भरकर मोतीनगर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

बिना दूल्हे के लौटे बैंड-बाजा और बाराती

शादी टूटने के बाद पूरा माहौल बदल गया। बैंड, बाजा और घोड़ी बिना दूल्हे के ही वापस लौट गए। मैरिज गार्डन में मौजूद लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। वहीं सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

read also: कन्नड़ अभिनेता और निर्माता Dilip Raj का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक