Tractor Fire Incident : चलते ट्रैक्टर में अचानक भड़की आग
Tractor Fire Incident : गरियाबंद जिले में एक चलती ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना राजिम थाना क्षेत्र के भैसातरा गांव की बताई जा रही है।

Tractor Fire Incident : ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर खेत से धान लाने जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति बिगड़ते देख ड्राइवर ने तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।
Tractor Fire Incident : गर्मी के कारण इंजन में लगी आग
प्राथमिक जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी और इंजन के अधिक गर्म होने की वजह से ट्रैक्टर में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा।
Tractor Fire Incident : ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग की लपटें काफी तेज होने के कारण ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
Tractor Fire Incident : पुलिस और प्रशासन को दी गई सूचना
घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
read more : Murder Case : कोरबा में युवक की हत्या कर फेंका शव, खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी

