REPORT : AJAY NIGAM
DAVV Indore Foundation : इंदौर में गरिमामय स्थापना दिवस समारोह
DAVV Indore Foundation : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इंदौर में स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। नालंदा परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विश्वविद्यालय परिवार ने शिक्षा, सेवा और उत्कृष्टता के नए संकल्प लिए।

DAVV Indore Foundation : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को नमन
कार्यक्रम की शुरुआत नालंदा एवं तक्षशिला परिसरों में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
DAVV Indore Foundation : कुलगुरु का प्रेरक संबोधन
कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
DAVV Indore Foundation : प्रशासनिक उपलब्धियों की सराहना
कुलसचिव प्रज्ज्वल खरे ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से संस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है।

DAVV Indore Foundation : शिक्षा को बताया ज्ञान का केंद्र
कार्यपरिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय “ज्ञान का पवित्र केंद्र” है, जहां छात्रों के सपनों को साकार किया जाता है। उन्होंने अनुशासन, सेवा और नवाचार को शिक्षा का आधार बताया।
DAVV Indore Foundation : सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत और ग़ज़लों ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। वहीं संगीत प्रशिक्षक राजेंद्र नांगले की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
DAVV Indore Foundation : बड़ी संख्या में मौजूद रहा विश्वविद्यालय परिवार
इस अवसर पर प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, डायरेक्टर, उपकुलसचिव, सहायक कुलसचिव और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया।
read more : Delhi Chhatra Grih Yojana : ओबीसी छात्रों की दिल्ली में पढ़ाई हुई आसान,दिल्ली छात्रगृह योजना का बढ़ा दायरा, सहायता राशि में 6.5 गुना की हुई

