Digital Arrest Fraud : व्हाट्सएप कॉल से बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार
Digital Arrest Fraud : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से करोड़ों रुपए की ठगी की गई। मामले में बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी जांच एजेंसियों का डर दिखाकर लोगों को निशाना बनाते थे।

Digital Arrest Fraud : आतंकवादी संगठन से नाम जुड़ने का डर दिखाया
पुलिस जांच में सामने आया कि ठगों ने महिला को व्हाट्सएप कॉल कर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। आरोपियों ने महिला को कहा कि उनका नाम एक आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इसके बाद महिला को लगातार डिजिटल अरेस्ट की स्थिति में रखा गया।
Digital Arrest Fraud : फर्जी ED और सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेज भेजे
आरोपियों ने महिला को भरोसे में लेने के लिए फर्जी ईडी जांच दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और RBI नोटिस भेजे। इन नकली दस्तावेजों के जरिए महिला पर मानसिक दबाव बनाया गया और अलग-अलग बैंक खातों में 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।
Digital Arrest Fraud : केस बंद करने के नाम पर मांगे गए 50 लाख रुपए
ठगी की रकम लेने के बाद भी आरोपी नहीं रुके। उन्होंने महिला से केस बंद कराने के नाम पर अतिरिक्त 50 लाख रुपए की मांग की। इसी दौरान महिला ने पूरे मामले की जानकारी अपने बेटे को दी, जिसके बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
Digital Arrest Fraud : तकनीकी जांच से राजस्थान तक पहुंची पुलिस
साइबर पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी की रकम कई बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की गई थी। बैंकिंग ट्रेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस राजस्थान के चुरू जिले तक पहुंची और दो आरोपियों रूपेंद्र सिंह और विशन सिंह को हिरासत में लिया।
Digital Arrest Fraud : कमीशन के लालच में दिए थे बैंक खाते
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। ठगी की रकम खातों में आने के बाद उसे निकालकर अन्य लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
Digital Arrest Fraud : गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
बिलासपुर साइबर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी अनजान कॉल या फर्जी दस्तावेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
read more : Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

