Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति बरामद
Theft Case : महासमुंद पुलिस ने जिले में हुई लगातार चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोना-चांदी के जेवर, बाइक और मोबाइल सहित कुल 32 लाख 38 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।मामले का खुलासा करते हुए प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचराम उर्फ पंपू निषाद के रूप में हुई है, जो ग्राम चंदेली थाना चंद्रपुर जिला सक्ती का निवासी है। आरोपी घरों के बाहर ईंट, गिट्टी और निर्माण कार्य देखकर सूने मकानों को निशाना बनाता था।

Theft Case : चोरी का सामान खरीदने वाले 4 ज्वेलर्स संचालकों पर भी मामला दर्ज
Theft Case : पुलिस ने आरोपी के पास से 163.310 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख 52 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 2 किलो 585.94 ग्राम चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख 41 हजार रुपये आंकी गई है।
Theft Case : पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में चोरी के 13 मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी न्यायिक रिमांड के दौरान जांजगीर-चांपा के अस्पताल से फरार हो गया था और बाद में पंजाब भाग गया था। इसके बाद वह लगातार महासमुंद जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले चार ज्वेलर्स दुकान संचालकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
READ MORE : Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

