REPORT : SADDAM KHAN
Teak Wood Smuggling : 161 नग सागवान लकड़ी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Teak Wood Smuggling : झालावाड़ जिले की जावर पुलिस ने अवैध सागवान लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 161 नग अवैध गीली सागवान लकड़ी से भरी ट्रॉली और बिना नंबर का महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जुआ-सट्टा, आर्म्स एक्ट, अवैध मादक पदार्थ और अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

Teak Wood Smuggling : बिना नंबर के ट्रैक्टर से हो रही थी तस्करी, लकड़ी की कीमत करीब 3 लाख रुपए
Teak Wood Smuggling : थानाधिकारी धनराज गोचर के नेतृत्व में गठित टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सादड़ खो के जंगल से एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में सागवान लकड़ी भरकर बेचने के लिए ले जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सादड़ खो के कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीनाथ पुत्र केसरलाल, निवासी मानपुरा थाना मनोहरथाना, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध गीली इमारती सागवान लकड़ी के 161 नग, ट्रॉली और बिना नंबर का महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में एएसआई अलीम मोहम्मद सहित पुलिस टीम के कई जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं आसूचना कांस्टेबल राजबीर सिंह की विशेष भूमिका रही।
READ MORE : Mukhyamantri Kanya Vivah : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अंबिकापुर में 43 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

