Mukhyamantri Kanya Vivah : सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल
Mukhyamantri Kanya Vivah : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। शहर के राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में 43 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, नवदंपति और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Mukhyamantri Kanya Vivah : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में 40 हिंदू और 3 क्रिश्चियन जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और प्रदेशभर में इसका आयोजन किया गया है।
Mukhyamantri Kanya Vivah : योजना के तहत नवदंपतियों को नगद राशि और घरेलू सामान का लाभ
Mukhyamantri Kanya Vivah : उन्होंने बताया कि पहले योजना में अधिकतर सामग्री के रूप में सहायता दी जाती थी, लेकिन लोगों की मांग और सुझावों को देखते हुए अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर हितग्राहियों को 35 हजार रुपये नगद राशि के साथ घरेलू उपयोग का सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Mukhyamantri Kanya Vivah : मंत्री ने समाज के सभी वर्गों से सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इससे सामाजिक समरसता मजबूत होती है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिलता है।कार्यक्रम के दौरान नवदंपतियों ने भी शासन की इस योजना के प्रति खुशी जताई और इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी बताया।
READ MORE : Solar Energy : मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति,खेत और गांवों के पास ही बनेगी बिजली

