Religious Controversy : हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांग, बढ़ा विवाद
Religious Controversy : छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम परिसर में शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब निगम आयुक्त के निज सहायक गौतम साहू पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित मोबाइल चैट के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।जानकारी के अनुसार आरोप है कि गौतम साहू ने निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ मोबाइल चैटिंग के दौरान हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। कथित चैट वायरल होते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निगम कार्यालय पहुंच गए।

Religious Controversy : गुस्साए कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विवाद बढ़ गया और कार्यकर्ताओं द्वारा गौतम साहू के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई। स्थिति बिगड़ते देख निगम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा।
Religious Controversy : वायरल चैट की जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल, आरोपी से पूछताछ जारी
Religious Controversy : वहीं मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि वायरल चैट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और साइबर सेल वायरल चैट की जांच में जुटी हुई है।
READ MORE : Coal Mining Project : केते एक्सटेंशन कोल माइंस के विरोध में उतरे समाजसेवी संगठन, जंगल कटाई पर जताई चिंता

