Illegal Paneer Storage : खाद्य विभाग की छापेमारी में 140 किलो पनीर जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
Illegal Paneer Storage : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बॉयज हॉस्टल की आड़ में अवैध रूप से पनीर का भंडारण और सप्लाई किए जाने का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पनीर जब्त किया गया, वहीं मौके से नोट गिनने की मशीन और तिजोरी मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर से लगे क्षेत्र में शैल देवी महाविद्यालय के सामने स्थित एक भवन में अवैध रूप से पनीर स्टोरेज और सप्लाई का काम संचालित किया जा रहा था। भवन को बाहर से बॉयज हॉस्टल के रूप में दर्शाया गया था, लेकिन अंदर बड़े पैमाने पर पनीर का भंडारण किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह कारोबार बिना किसी वैध लाइसेंस और खाद्य विभाग की अनुमति के संचालित हो रहा था।

Illegal Paneer Storage : मौके से नोट गिनने की मशीन और तिजोरी बरामद, लंबे समय से बड़े स्तर पर चलने की आशंका
Illegal Paneer Storage : मामले की सूचना मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले अधिकांश माल हटाया जा चुका था, फिर भी कंटेनर में रखे करीब 140 किलो पनीर को जब्त किया गया। जब्त पनीर की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। विभाग ने पनीर के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
Illegal Paneer Storage : कार्रवाई के दौरान मौके से नोट गिनने की मशीन और एक तिजोरी भी बरामद हुई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह कारोबार लंबे समय से बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर अवैध कारोबार चल पाना संभव नहीं है।फिलहाल खाद्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध पनीर की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।
READ MORE : भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

