,

Mandsaur: होटल में गर्लफ्रेंड का बर्थडे मना रहे डॉक्टर पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर हुई धुनाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mandsaur

Mandsaur मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक फिल्मी ड्रामे जैसी खबर सामने आई है। यहाँ एक शख्स अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए होटल पहुँचा था, लेकिन उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि उसकी पत्नी वहाँ पहुँच जाएगी। नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्नी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

Mandsaur आधी रात को हाई वोल्टेज ड्रामा: कमरे का दरवाजा खुलते ही बरसे थप्पड़

जानकारी के अनुसार, शामगढ़ में क्लीनिक चलाने वाले 50 वर्षीय डॉक्टर जुल्फिकार अली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाहटा चौराहा स्थित ‘समता पैलेस’ होटल में रुके हुए थे। गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन होने के कारण वे वहां जश्न मनाने आए थे। देर रात करीब 11 बजे जुल्फिकार की पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ अचानक होटल पहुँच गई। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मौके पर ही पति और उसकी प्रेमिका पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए।

Mandsaur सीढ़ियों पर घसीटा और जमकर पीटा: होटल कर्मियों में मची अफरा-तफरी

विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी और उसकी भाभी ने मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़ लिए और उसकी बेरहमी से पिटाई की। चश्मदीदों के मुताबिक, पत्नी प्रेमिका को होटल की पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हुए नीचे तक ले आई। इस दौरान पत्नी का भाई डॉक्टर पति के साथ झूमा-झटकी करता रहा। होटल परिसर में मचे इस शोर-शराबे और हंगामे को देख वहां मौजूद कर्मचारी और अन्य मेहमानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Mandsaur पुलिस की एंट्री और मेडिकल जांच: मामला पहुँचा थाने

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली थाने पहुँची। विवाद में चोटें आने के कारण डॉक्टर जुल्फिकार और उसकी प्रेमिका को मेडिकल जाँच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, जब मेडिकल के बाद दोनों पक्ष थाने लौटे तो पत्नी और उसके परिजन वहां से जा चुके थे, जिसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई कर पति और प्रेमिका को छोड़ दिया गया।

Read this: Sheikhpura: पति ने पत्नी को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को जमकर पीटा; दोनों की हालत गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक