Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में धर्मगुरु की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/pakistan-khyber-pakhtunkhwa-cleric-killing/

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चारसद्दा जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज टार्गेट किलिंग की घटना सामने आई। मौलाना मोहम्मद इदरीस, जो एक प्रमुख धर्मगुरु और इस्लामी विद्वान थे, को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। इस हमले में उनके दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने उस्मानज़ई इलाके में उनके वाहन पर घात लगाकर हमला किया।

Pakistan: जब प्रवचन देने जा रहे थे, तब हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक, मौलाना इदरीस दारुल उलूम उत्मान जई में दर्स-ए-हदीस देने जा रहे थे, तभी उन पर फायरिंग की गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में उनका शव उनके पैतृक गांव तुरंगज़ई ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और अनुयायी एकत्र हुए।

Pakistan: हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़कें जाम

इस हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया और सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने चारसद्दा शहर की ओर मार्च किया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। फारूक-ए-आजम चौक पर धरना दिया गया और कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई।

Pakistan: पुलिस-प्रशासन सख्त, रिपोर्ट तलब

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हमीद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मरदान के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और मामले की पूरी जांच की जाए।

Pakistan: राजनीतिक और धार्मिक जगत में शोक

मौलाना इदरीस जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (F) के चारसद्दा जिले के प्रमुख थे और मौलाना फजलुर रहमान के करीबी सहयोगी माने जाते थे। उनके ससुर मौलाना हसन जान भी प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान थे, जिनकी 2007 में हत्या कर दी गई थी।

Pakistan: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

आसिफ अली जरदारी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण हमले देश का मनोबल नहीं तोड़ सकते। वहीं शहबाज शरीफ ने भी शोक जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Pakistan: कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने प्रांत की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ऐमल वली खान ने इसे बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का स्पष्ट उदाहरण बताया। वहीं राज्यपाल फैसल करीम कुंदी और मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी घटना की निंदा करते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

read also: Chanakya Niti : संतान की ऐसी हरकतों पर दें ध्यान, वरना हो जाएगा पूरे कुल का विनाश, चाणक्य ने बताई हैरान कर देने वाली बात

- Advertisement -
Ad imageAd image

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM Kamla Persad-Bissessar ने पश्चिम बंगाल विधानसभा

Chennai: POCSO केस में TVK नेता गिरफ्तार, 10 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप

Chennai: चेन्नई में अभिनेता और नेता Joseph Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर पहुंचे रोहित शर्मा,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा,

Chanakya Niti: इन जगहों से दूर रहना ही है समझदारी, वरना हो सकता है नुकसान

Chanakya Niti: चाणक्य सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि महान नीति-निर्माता और

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 मई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

Dewas बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी: पत्रकार राजेंद्र योगी को बेटियों ने दी मुखाग्नि

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के बागली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार

Burhanpur Samvad : उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री का संवाद, संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि

Burhanpur Samvad : मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देना

Bhopal नारी शक्ति वंदन: वन धन केन्द्रों से आत्मनिर्भर बन रहीं जनजातीय वर्ग की महिलाएं

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय

School quiz competition: मनेंद्रगढ़ में “कौन बनेगा करोड़पति” तर्ज पर ज्ञान शिखर क्विज़ का आयोजन

School quiz competition: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Sitapur gang rape case: पुलिस कार्रवाई के बीच सियासी बयानबाजी तेज

Sitapur gang rape case: एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी,

Jaipur में SVS गैंग का खुलासा, फरार हत्या आरोपी सोनू वैष्णव गिरफ्तार

Report by: Suman Jaipur: जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई