Congress meeting : रायपुर में कांग्रेस संगठन की अहम बैठक
Congress meeting : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस संगठन को लेकर तीन बड़ी बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की मौजूदगी में विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की समीक्षा बैठक शामिल रही।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि पहली बार नए जिला अध्यक्षों और नव-नियुक्त पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यों की समीक्षा की गई। ब्लॉक स्तर पर किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई।

Congress meeting : माइनिंग, महंगाई और योजनाओं पर सरकार पर हमला
Congress meeting : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर माइनिंग और खनिज संसाधनों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार जल, जंगल और जमीन को लेकर गलत नीतियां अपना रही है और संसाधनों की बिक्री की जा रही है।बैज ने महंगाई, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और नल-जल योजना की खराब स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कई गांवों में पानी की समस्या गंभीर है और लोग मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हैं।
read more : Alum supply scam : बालोद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में घटिया एलम सप्लाई का मामला, स्वास्थ्य पर उठे गंभीर सवाल

