रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा
Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों से भरी नाव डूबी, 15 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकले
Bargi Dam Ccruise Accident : जबलपुर में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। यह घटना खमरिया टापू के पास हुई, जहां उस समय मौसम अचानक खराब हो गया था।
Bargi Dam Ccruise Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद 15 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि कई अन्य पानी में फंस गए। अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Bargi Dam Ccruise Accident : घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल सक्रिय हो गया। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और लापता लोगों की तलाश जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक आए तेज तूफान और हवाओं के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है।

