Online Census Participation : मोबाइल से किया ऑनलाइन पंजीकरण, नागरिकों को किया जागरूक
Online Census Participation : बस्तर (जगदलपुर) में वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप ने अपने निवास पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक भरकर जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस पहल के जरिए उन्होंने आम नागरिकों को भी प्रेरित किया कि वे घर बैठे डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराएं और सरकारी प्रक्रिया में सहयोग करें।

Online Census Participation : जनगणना को बताया विकास की आधारशिला, ऑनलाइन प्रक्रिया पर जोर
Online Census Participation : मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे सरकार को जनसंख्या, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी अहम जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से यह प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी और समय बचाने वाली हो गई है।
Online Census Participation : उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं और सही जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की विकास योजनाएं सटीक आंकड़ों के आधार पर बनाई जा सकें।
read more : Women Reservation Controversy : खैरागढ़ जनपद पंचायत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान, सत्ता और विपक्ष में तीखी बहस

