Jammu Kashmir Development :ऋण वितरण में गिरावट पर नाराजगी, बैंकों से योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन का मांगा जवाब
Jammu Kashmir Development :पहलगाम में आयोजित प्राक्कलन समिति (एस्टीमेट कमेटी) की अध्ययन यात्रा के दौरान रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने जम्मू-कश्मीर के विकास, बैंकिंग व्यवस्था और युवाओं के रोजगार को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए। यह बैठक “एमएसएमई और भारी उद्योग क्षेत्र के संवर्धन में बैंकों की भूमिका” विषय पर आयोजित की गई थी, जिसमें वित्त मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, एसबीआई, जम्मू एवं कश्मीर बैंक और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान सांसद ने वर्ष 2023-24 की तुलना में 2025-26 में ऋण वितरण में आई गिरावट पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बैंकों से पूछा कि मुद्रा और स्वनिधि जैसी योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित क्यों रह गया है और वास्तविक लाभार्थियों तक राशि पहुंचने की गति धीमी क्यों है। साथ ही उन्होंने अलग-अलग ऋण श्रेणियों का विस्तृत डेटा भी मांगा।

Jammu Kashmir Development :सांसद ने कौशल विकास और पारंपरिक कारीगरी के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय कारीगरों को बड़े उद्योगों के दबाव में पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पारंपरिक कला और युवाओं के रोजगार के लिए कौन सी नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।इसके अलावा, उन्होंने कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य में उपलब्ध फलों और कृषि उत्पादों का वैल्यू एडिशन कर बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जाएं।
Jammu Kashmir Development :कौशल विकास, फूड प्रोसेसिंग और हाइड्रो पावर से आत्मनिर्भर कश्मीर का दिया रोडमैप
Jammu Kashmir Development :धारा 370 हटने के बाद के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब सबसे बड़ी चुनौती युवाओं और महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स और बड़े उद्योगों के जरिए जम्मू-कश्मीर को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप भी प्रस्तुत किया।पीएम विश्वकर्मा योजना में कम ऋण वितरण पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और एमएसएमई के माध्यम से एक समग्र विकास रणनीति तैयार करने की आवश्यकता बताई। सांसद ने कहा कि जब तक बैंक और विभाग मिलकर योजनाओं को जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचाएंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है।
read more : EVM Tampering : काँकेर सांसद भोजराज नाग को हाईकोर्ट से राहत, EVM छेड़छाड़ की याचिका खारिज

