Hindi Quotes : संत कबीरदास जी के दोहे सदियों से मानव जीवन को सही दिशा दिखाते आ रहे हैं। उनकी वाणी में गहरी आध्यात्मिकता, जीवन का सार और व्यवहारिक ज्ञान छिपा है। यहां पढ़िए कबीर के 10 ऐसे दोहे, जो जिंदगी को समझने का नया नजरिया देते हैं।
Hindi Quotes : कबीर के 10 बेहतरीन दोहे और उनका अर्थ
Hindi Quotes :
- जीवन में मरना भला, जो मरि जानै कोय |
मरना पहिले जो मरै, अजय अमर सो होय ||
अर्थ: जीते जी अहंकार का अंत करने वाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में अमर होता है।
Hindi Quotes :
- मैं जानूँ मन मरि गया, मरि के हुआ भूत |
मूये पीछे उठि लगा, ऐसा मेरा पूत ||
अर्थ: मन को शांत समझना भ्रम है, यह फिर से चंचल होकर इंसान को परेशान करता है।
Hindi Quotes :
- भक्त मरे क्या रोइये, जो अपने घर जाय |
रोइये साकट बपुरे, हाटों हाट बिकाय ||
अर्थ: संत के निधन पर शोक नहीं, बल्कि अज्ञानियों के लिए चिंता करनी चाहिए।
Hindi Quotes :
- मैं मेरा घर जालिया, लिया पलीता हाथ |
जो घर जारो आपना, चलो हमारे साथ ||
अर्थ: अहंकार और मोह को त्यागकर ही सच्चा ज्ञान प्राप्त होता है।
Hindi Quotes :
- शब्द विचारी जो चले, गुरुमुख होय निहाल |
काम क्रोध व्यापै नहीं, कबूँ न ग्रासै काल ||
अर्थ: गुरु के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति विकारों से मुक्त हो जाता है।
Hindi Quotes :
- जब लग आश शरीर की, मिरतक हुआ न जाय |
काया माया मन तजै, चौड़े रहा बजाय ||
अर्थ: शरीर और मोह का त्याग ही आत्मिक शांति का मार्ग है।
Hindi Quotes :
- मन को मिरतक देखि के, मति माने विश्वास |
साधु तहाँ लौं भय करे, जौ लौं पिंजर साँस ||
अर्थ: मन पर कभी पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहिए, यह फिर भटक सकता है।
- कबीर मिरतक देखकर, मति धरो विश्वास |
कबहुँ जागै भूत है करे पिड़का नाश || अर्थ: मन की चंचलता से हमेशा सतर्क रहना जरूरी है। - अजहुँ तेरा सब मिटै, जो जग मानै हार |
घर में झगरा होत है, सो घर डारो जार ||
अर्थ: अहंकार त्यागने से जीवन के सभी संकट समाप्त हो सकते हैं।
- सत्संगति है सूप ज्यों, त्यागै फटकि असार |
कहैं कबीर गुरु नाम ले, परसै नहीं विकार ||
अर्थ: सत्संग और गुरु का ज्ञान जीवन से बुराइयों को दूर करता है।
Kabir के ये दोहे आज भी जीवन को सही दिशा देने में बेहद प्रासंगिक हैं। अगर इन्हें जीवन में उतारा जाए, तो व्यक्ति मानसिक शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त कर सकता है।

