Isa Ahmad
Raipur Police Action: रायपुर से आई बड़ी खबर के अनुसार, Raipur Police Action के तहत कमिश्नरेट पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी, हत्या और लूट की वारदातों के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Raipur Police Action: लगातार अपराधों के बाद देर रात चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
देर रात पुलिस ने अड्डेबाजों, बदमाशों और फरार वारंटियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। गली-मोहल्लों से लेकर घरों तक पहुंचकर संदिग्धों की तलाश की गई। इस कार्रवाई के दौरान अब तक 100 से अधिक वारंटी, बदमाश और संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Raipur Police Action: 100 से अधिक बदमाश, वारंटी और संदिग्ध गिरफ्तार, कई इलाकों में दबिश
नार्थ जोन के गुढ़ियारी, भारत माता चौक और रामनगर सहित आसपास के इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की इस सख्ती से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।





