Sarpanch Husband Interference : खैरागढ़ के जालबांधा गांव में पंचायत संचालन को लेकर विवाद
Sarpanch Husband Interference : खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत जालबांधा से लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां चुनी हुई महिला सरपंच की जगह उनके पति द्वारा पंचायत संचालन किए जाने के आरोप लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर पंचायत के पंच एकजुट हो गए हैं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Sarpanch Husband Interference : सरपंच की जगह पति चला रहे काम, फर्जी हस्ताक्षर के भी आरोप
पंचों का कहना है कि पंचायत की निर्वाचित सरपंच संतोषी बाई हैं, लेकिन वास्तविक रूप से सभी प्रशासनिक और वित्तीय कार्य उनके पति द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। आरोप है कि सरपंच पति द्वारा फर्जी हस्ताक्षर तक किए जा रहे हैं, जो गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।
Sarpanch Husband Interference : कागजों में विकास, जमीनी हकीकत पर उठे सवाल
महिला पंचों ने आरोप लगाया कि पंचायत में केवल कागजों पर प्रस्ताव तैयार किए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य नजर नहीं आते। इसके साथ ही पंचों को बदनाम करने की कोशिश किए जाने की भी बात कही गई है, जिससे पंचायत का माहौल विवादित बना हुआ है।
Sarpanch Husband Interference : पंचायत राज अधिनियम और महिला सशक्तिकरण पर सवाल
पंचों का कहना है कि पंचायत की बैठकों, वित्तीय निर्णयों और विकास कार्यों में सरपंच की भूमिका सीमित कर दी गई है, जबकि उनके पति पूरे सिस्टम को नियंत्रित कर रहे हैं। यह स्थिति पंचायत राज अधिनियम का उल्लंघन होने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की भावना के भी खिलाफ है।
Sarpanch Husband Interference : जांच और कार्रवाई की मांग, प्रशासन पर टिकी निगाहें
पंचों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कदम उठाता है और पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता कैसे सुनिश्चित करता है।
read more ; Child Marriage : बालोद में ‘बाल विवाह मुक्त’ दावे पर सवाल, 21 से कम उम्र के युवक की शादी, प्रशासन अलर्ट

