BJP Internal Dispute : मंडल अध्यक्षों की दो अलग सूचियों से संगठन में मचा घमासान
BJP Internal Dispute : भारतीय जनता पार्टी के भीतर भिलाई में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ मतभेद अब खुली गुटबाजी में बदल चुका है।मामला उस समय और गरमा गया जब 19 अप्रैल की देर रात भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल द्वारा 13 मंडलों की नई सूची जारी की गई। लेकिन अगले ही दिन 10 मंडल अध्यक्षों ने इस सूची को खारिज करते हुए अपनी अलग समानांतर सूची जारी कर दी, जिससे संगठन में असंतोष और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

BJP Internal Dispute : भाजपा कार्यालय में बैठक, मामला शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा
BJP Internal Dispute : विवाद के बाद 10 मंडलों के अध्यक्ष अपने-अपने पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनके अस्वस्थ होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने महामंत्रियों से मिलकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
BJP Internal Dispute : मंडल अध्यक्षों का आरोप है कि नई सूची में उनसे कोई सहमति नहीं ली गई और कुछ विवादित नाम भी शामिल किए गए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी अब प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच चुकी है और अंतिम निर्णय शीर्ष स्तर पर लिया जाएगा।भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने कहा कि पार्टी एक परिवार है और सभी अपनी बात संगठन के भीतर ही रख रहे हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि मामला जिला, संभाग और प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में है और जल्द ही इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा ताकि संगठन में समन्वय स्थापित हो सके।

