Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार
Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार गांव में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 22 अप्रैल को प्रस्तावित इस दौरे में वे नए मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे, जिसे युवाओं और बच्चों के खेल विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।इस पहल से क्षेत्र के बच्चों को एक ही स्थान पर कई खेलों की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। यह कदम नक्सल प्रभावित रहे इलाके में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

Sachin Tendulkar : विकास और प्रेरणा का संगम, बदलेगा दंतेवाड़ा का भविष्य
Sachin Tendulkar : इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। दौरे के दौरान खेल मैदान के अलावा अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया जाएगा और छात्रों से संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दंतेवाड़ा के लिए नई दिशा तय करने वाला कदम है। अब यह क्षेत्र खेल, शिक्षा और विकास के जरिए अपनी नई पहचान बना रहा है, जहां युवा ऊर्जा को सही मंच मिल रहा है।
read more : Development Inspection : मदकुद्वीप पहुंचे प्रधान मुख्य वन संरक्षक, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

