Plane Crash : प्रशासन ने विमान दुर्घटना से किया इनकार, जंगल में आगजनी की घटना बताया
Plane Crash : आरा पहाड़ के पास हादसे की सूचना, स्थानीय लोगों ने देखी आग की लपटें
Plane Crash : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला से एक बड़ी खबर सामने आई थी, जहां आरा पहाड़ क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी इलाके में अचानक आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा भी किया था कि उन्होंने विमान को गिरते हुए देखा, हालांकि इस संबंध में प्रशासन जब घटना स्थल पर पहुंचा तो प्लेन क्रैश की घटना सिर्फ अफवाह साबित हुई, प्रशासन के मुताबिक जंगल में आग के कारण दूर-दूर से धुएं का गुबार देखा गया जिसे स्थानीय लोगों ने प्लेन क्रैश से जोड़ दिया।

Plane Crash : प्रशासन मौके पर पहुंच की जांच, पुराने वीडियो हुए थे वायरल
Plane Crash : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई थी और पूरे मामले की जांच की गई। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें आग और धुआं दिखाई दे रहा था लेकिन इन वीडियो की पुष्टि हो गई, ये सिर्फ वायरल वीडियो हैं, पहले किसी प्लेन क्रैश के बताए जाते हैं।
read more : Power Disruption : कोटा में ट्रक की लापरवाही से बिजली व्यवस्था ठप, तारों में फंसकर खंभा हुआ क्षतिग्रस्त

