Bokaro IG Transfer : बोकारो में चर्चित पुष्पा हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए IG स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। देर रात जारी आदेश में तत्कालीन IG सुनील भास्कर का तबादला कर दिया गया।

Bokaro IG Transfer : नए IG ने संभाला पदभार
नव पदस्थापित आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने आज उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के 14वें IG के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
Bokaro IG Transfer : रणनीति पर चुप्पी, टीमवर्क पर जोर
मीडिया से बातचीत में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा और कार्रवाई की रणनीति को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अपराध, अपराधियों और नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों के एसपी के साथ मिलकर टीमवर्क के आधार पर काम किया जाएगा।
Bokaro IG Transfer : जनता के लिए आसान और सुलभ पुलिसिंग पर फोकस
नए IG ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों के लिए पुलिस को सुलभ बनाना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उन्हें जिस उद्देश्य से यहां तैनात किया है, उसमें जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सबसे अहम होगा।
Bokaro IG Transfer : क्या बोले IG सिन्हा
“हमारी रणनीति सार्वजनिक नहीं की जा सकती, लेकिन सभी जिला एसपी के साथ टीमवर्क के जरिए काम करेंगे। हमारा उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर सुरक्षा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो।”

