Raisen: ‘मौत’ बनकर दौड़ी ओवरलोड बस; बुजुर्ग को मारी टक्कर, 40 की क्षमता वाली बस में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 60 यात्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raisen

Report: Ram Yadav

Raisen जिले में शनिवार की शाम एक अनियंत्रित और क्षमता से अधिक भरी बस ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन रैकवार नामक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद चालक और क्लीनर बस छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

Raisen भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग का कहर

हादसे का शिकार हुई बस सागर से भोपाल की ओर जा रही थी। चश्मदीदों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और उसमें पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

  • नियमों की धज्जियां: 40 सीटर बस में 60 से ज्यादा यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बिठाया गया था।
  • बाल-बाल बचे यात्री: यात्रियों का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण बस पलट भी सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।

Raisen पुलिस ने खुद बस चलाकर पहुँचाया थाना

हादसे के बाद चालक-क्लीनर के भागने से छोटे बच्चों और महिलाओं सहित सभी यात्री बीच सड़क पर परेशान होते रहे। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। यात्रियों की मांग थी कि उन्हें भोपाल पहुँचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने खुद बस को चलाकर थाने पहुँचाया और उसे जब्त कर लिया।

Raisen परिवहन विभाग की खामोशी पर उठे सवाल

शादियों और अक्षय तृतीया के सीजन में बस संचालक चांदी काटने के लिए यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला परिवहन अधिकारी (DTO) जगदीश सिंह भील और उनका विभाग इन ओवरलोड बसों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। समय पर पहुँचने और अधिक कमाई के चक्कर में बस चालक सड़कों पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Read this: Barwani : ग्राम तलून में ‘जल गंगा संवर्धन’ के तहत महा-श्रमदान, कलेक्टर ने तेलाड नदी की सफाई कर दिया संरक्षण का संदेश

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की