,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-august-10/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. भीषण गर्मी का कहर, 16 जिलों में लू का अलर्ट

खजुराहो में पारा 43.2°C तक पहुंच गया, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तापमान 42°C के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

2. भोपाल में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन आज

भोपाल में आज हजारों शिक्षक TET अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सरकार द्वारा रिव्यू पिटीशन दाखिल करने के बाद भी शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है। यह प्रदर्शन शिक्षा नीति पर बड़ा दबाव बना सकता है।

3. दुर्गावती विश्वविद्यालय की ‘गलत’ जानकारी पर विवाद

जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी पर सवाल उठे हैं। मंत्री के जवाब के बाद मामला तूल पकड़ गया, और अब शासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है।

4. इंदौर में डॉग्स की आंखों की बीमारियों पर चिंता

इंदौर में आयोजित FSAPAI कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने बताया कि कुत्तों में आंखों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अच्छी बात यह है कि आधुनिक सर्जरी से इनका सफल इलाज संभव है।

5. डेली कॉलेज विवाद गरमाया, डिबेट का चैलेंज

इंदौर के डेली कॉलेज में चल रहे विवाद पर बोर्ड प्रेसिडेंट विक्रम सिंह पवार ने ओल्ड डेलियंस को खुली बहस की चुनौती दी है। जून में चुनाव प्रस्तावित हैं, जिससे मामला और गर्म हो सकता है।

6. राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत

राजगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बेटे का शव दो हिस्सों में बंट गया। गुस्साए लोगों ने NH-52 पर चक्काजाम कर दिया।

7. सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक डकैती

सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 करोड़ की बड़ी डकैती हुई। 5 बदमाशों ने मैनेजर से मारपीट की और फायरिंग कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए DGP मौके पर पहुंचे हैं।

8. पन्ना में सड़क हादसा, दो की मौत

पन्ना में दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मजदूरी कर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

9. इंदौर-मुंबई नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू

इंदौर से मुंबई सेंट्रल के बीच नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से शुरू होगी। तेजस ट्रेन बंद होने के बाद यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

10. देवास में युवक की गोली मारकर हत्या

देवास में विवाद सुलझाने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मां ने बताया कि बेटा खाना छोड़कर विवाद शांत कराने गया था। गोली सीने में गहराई तक धंसी मिली, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को