,

Indore : केन में पेट्रोल देने को लेकर विवाद, पंप कर्मचारियों ने युवक को सरेराह पीटा; पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने आए एक युवक और पंप कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने कानून हाथ में लेते हुए युवक के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Indore केन में पेट्रोल लेने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, युवक पेट्रोल पंप पर केन में पेट्रोल लेने पहुँचा था। शासन और प्रशासन के नियमों के तहत केन में खुला पेट्रोल देने पर पाबंदी है, इसी बात को लेकर युवक और वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और पंप पर तैनात कई कर्मचारी युवक पर टूट पड़े।

Indore सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

मारपीट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी और राहगीरों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सदर बाजार पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

Indore तीन कर्मचारी हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में पंप पर कार्यरत तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शिवम, सुनील और मनोज के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में हिंसा स्वीकार्य नहीं है। यदि कोई विवाद था तो कर्मचारियों को पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी, न कि खुद मारपीट करनी चाहिए थी।

Read this: Agra: संजय प्लेस की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची भगदड़; कंप्यूटर और लैपटॉप की कई दुकानें चपेट में

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को