CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. पावर प्लांट हादसा, अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR

छत्तीसगढ़ में बड़े पावर प्लांट हादसे के बाद उद्योगपति अनिल अग्रवाल सहित 10 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि बॉयलर फर्नेस में जरूरत से ज्यादा फ्यूल डालने से प्रेशर बढ़ा, जिससे पाइप फट गया। मेंटेनेंस में लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

2. आर्मी जवान के नाम पर 17 लाख का लोन घोटाला

बालोद में आर्मी जवान के नाम पर 17 लाख रुपये का फर्जी लोन लिया गया। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने 15.50 लाख रुपये निकाल लिए और अब जवान को EMI भरनी पड़ रही है। मामले में केस दर्ज किया गया है।

3. रायपुर में 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब

रायपुर में 100 एकड़ जमीन से जुड़ी अहम फाइल गायब हो गई है। इसमें वैध-अवैध कॉलोनियों का पूरा रिकॉर्ड था। मामले में जोन कमिश्नर को अटैच कर दिया गया है और बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है।

4. सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड निकला इन्फ्लुएंसर

रायपुर का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड निकला। उसने “3 STUMPS” नाम की वेबसाइट बनाकर पुणे, मुंबई और गोवा तक नेटवर्क फैलाया था।

5. 550 करोड़ CGMSC घोटाले में नया खुलासा

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले में 550 करोड़ की गड़बड़ी सामने आई है। कुंजल शर्मा पर रिएजेंट्स की कीमतें बढ़ाने का आरोप है। ACB ने इस मामले में पूरक चालान पेश किया है।

6. भाजपा विधायक ने SDM हटाने की दी चेतावनी

उद्धेश्वरी पैकरा ने बलरामपुर (रामानुजगंज) कलेक्टर से 24 घंटे में SDM को हटाने की मांग की है। भूमिपूजन कार्यक्रम में SDM के न पहुंचने से नाराज विधायक ने धरने की चेतावनी दी।

7. रायपुर–बिलासपुर MEMU ट्रेनें फिर शुरू

बिलासपुर और रायपुर के बीच MEMU ट्रेन सेवाएं फिर बहाल कर दी गई हैं। पहले गर्डर लॉन्चिंग के काम के चलते इन्हें रद्द किया गया था। अब यात्रियों को राहत मिलेगी।

8. 4 साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला

बालोद में 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। बच्चे के सिर और चेहरे समेत 17 जगहों पर गहरे जख्म हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

9. IPL सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़

महासमुंद पुलिस ने IPL सट्टा सिंडिकेट का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ऑनलाइन लेनदेन के कई सबूत मिले हैं।

10. रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

महासमुंद में एक सरपंच को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। सरकारी जमीन से अतिक्रमण न हटाने के बदले पैसे मांगे गए थे। ACB ने ट्रैप कार्रवाई की।

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 20 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने

Singhitarai Plant Blast : 20 मजदूरों की मौत, मंत्री का अस्पताल दौरा, मुआवजे का बड़ा ऐलान

Singhitarai Plant Blast : भीषण विस्फोट के बाद राहत-बचाव अभियान जारी Singhitarai

Madhupur CBSE 10th Result: जाकीया खातून ने 93% अंकों के साथ देवघर जिला टॉपर सूची में बनाई जगह, वकील बनने का है सपना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में मधुपुर