Appointment Letter : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम, उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद
Appointment Letter : रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 399 नवनियुक्त प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे।प्रदेश भर से चयनित इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देना और उनके भविष्य को संवारना सरकार की प्राथमिकता है।

Appointment Letter : मुख्यमंत्री बोले—युवाओं का उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता
Appointment Letter : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उन्हें खुशी है कि दो महीने के भीतर दूसरी बार उच्च शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेटा-बेटियों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है और सरकार लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।इस आयोजन से नवनियुक्त अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
READ MORE : Haldwani: बनभूलपुरा में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

