Bokaro पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट की फटकार के बाद जागी बोकारो पुलिस, माता-पिता का DNA सैंपल लिया; DGP समेत कई बड़े अफसर कोर्ट में हुए पेश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro करीब दो साल पुराने पुष्पा हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बोकारो पुलिस हरकत में आ गई है। गुरुवार को पिंडराजोरा थाना पुलिस पुष्पा के माता-पिता को लेकर बोकारो सदर अस्पताल पहुँची, जहाँ चिकित्सकों की मौजूदगी में दोनों के डीएनए (DNA) सैंपल लिए गए। यह कार्रवाई कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश के बाद की गई है।

रेखा देवी, पुष्पा की मां

Bokaro हाईकोर्ट में पेश हुए राज्य के आला अधिकारी

इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य के DGP, IG, DIG, एसपी, एफएसएल डायरेक्टर और SIT की टीम को सशरीर (Physically) उपस्थित होना पड़ा। अदालत ने पुलिस की सुस्त जांच पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और सरकार को दो हफ्ते के भीतर डीएनए रिपोर्ट सौंपने का सख्त आदेश दिया है।

अनंत महतो, पुष्पा के पिता

अदालत ने जांच को वैज्ञानिक आधार पर पुख्ता करने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए हैं:

  • बरामद नर कंकाल का पोस्टमार्टम रांची के रिम्स (RIMS) में कराया जाए।
  • डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया कोलकाता में संपन्न कराई जाए ताकि सटीकता बनी रहे।

Bokaro माता-पिता ने की आरोपी के नार्को टेस्ट की मांग

सदर अस्पताल पहुँचे पुष्पा के माता-पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें केवल डीएनए सैंपल के लिए लेकर आई है, लेकिन अब तक घटनास्थल से बरामद कपड़ों या अन्य साक्ष्यों की पहचान उन्हें नहीं कराई गई है। परिजनों ने मांग की है कि मामले के मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पुष्पा के साथ वास्तव में क्या हुआ था और इस हत्याकांड के पीछे कौन-कौन शामिल है।

Bokaro क्या है मामला?

पुष्पा कुमारी के लापता होने और बाद में उसकी संदिग्ध हत्या के मामले ने बोकारो में काफी तूल पकड़ा था। लंबे समय तक जांच में कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के बाद मामला हाईकोर्ट पहुँचा, जहाँ अब अदालत स्वयं इस केस की निगरानी कर रही है। अब सबकी नजरें दो सप्ताह बाद आने वाली डीएनए रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Read this: Haryana: बालू गांव में भीषण आग, कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख; ग्रामीणों में आक्रोश

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)

CommonWealth Games 2026 : तीसरे दिन भारत की नजरें पदकों पर, मीराबाई चानू गोल्ड हैट्रिक के लिए तैयार

CommonWealth Games 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स

Firing Incident: जमीन विवाद में चली गोली, किशोरी घायल; गांव में तनाव का माहौल

Report: Neha gupta Firing Incident जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत हल्दिया

Bhatapara Suspicious Death: भाटापारा में पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bhatapara Suspicious Death: छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सेमरिया (ब)